स्लग . . हेडलाइन : दुकानों में हाथ की सफाई से सोना चुराने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, 2 चोरी के मामले सुलझे
अँकर . .वर्धा शहर में ज्वेलरी दुकानों से हाथचालाकी कर सोने के गहने चुराने वाली शातिर महिला आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया करीब 59,600 रुपये मूल्य का सोना बरामद कर 2 मामले उजागर किए हैं।
ज्वेलर्स की दुकानों से सोने के टॉप्स चोरी हुए थे। इस संबंध में वर्धा शहर थाने में अपराध
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को आरोपी महिला के हिंगणघाट में होने की जानकारी मिली। टीम ने हिंगणघाट पहुंचकर आरोपी शेख रुमाना उर्फ शबाना उर्फ मुस्कान शेख आरिफ (29) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों चोरियों की बात कबूल की।
आरोपी ने चुराए गए गहने “बेटी बीमार है, इलाज के लिए पैसे चाहिए” कहकर हिंगणघाट के ज्वेलर्स के पास गिरवी रखे थे। पुलिस ने 1.630 ग्राम और 2.620 ग्राम वजनी सोने के टॉप्स जप्त किए हैं।

