वर्धा वर्धा के समुद्रपुर तहसील के पवनगांव में आतंक मचाने वाली बाघिन पिंजरे में कैद किसानों ने ली राहत की सांस

0
download

अँकर . .वर्धा जिले के समुद्रपुर तहसील अंतर्गत पवनगांव (करूल) परिसर में पिछले कई दिनों से आतंक मचा रही बाघिन को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। बाघिन की दहशत के कारण क्षेत्र के नागरिकों और किसानों में भय का माहौल बना हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, बाघिन लगातार खेत-शिवार में घूम रही थी, जिससे किसान खेतों में जाने से डर रहे थे। वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ाई थी। कड़ी मेहनत के बाद टीम को बाघिन को जेरबंद करने में सफलता मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक समीर कुणावार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। इस अभियान में तत्परता से काम करने वाली वन विभाग की पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी।
बाघिन के पकड़े जाने से पवनगांव सहित आसपास के गांवों के किसानों और नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। वन विभाग के अनुसार, बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे सुरक्षित अधिवास में छोड़ा जाएगा।

वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed