राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसजनों ने मनाया काला दिवस विधायक इन्द्र साव भी धरना-प्रदर्शन में शामिल, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

0
WhatsApp Image 2026-10-08 at 4.55.05 PM

चाणक्य न्यूज़ इंडिया | हिमांशु शुक्ला | बलौदा बाजार-भाटापारा | ग्राउंड रिपोर्टिंग

भाटापारा। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य विपक्षी नेताओं के साथ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कथित दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसजनों ने गुरुवार को काला दिवस मनाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत भाटापारा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव प्रमुख रूप से शामिल हुए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के आह्वान पर स्थानीय कांग्रेस भवन के सामने आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने काली पट्टी एवं काले वस्त्र धारण कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संविधान की रक्षा की आवाज बुलंद की गई।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से जुड़े सवालों को उठाना विपक्ष का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते हैं तथा जनता के अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

विधायक साव ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार सामने रख रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और जवाबदेही की मांग करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संविधान की रक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन को राजकुमार शर्मा, डॉ. बसंत भृगु, आलोक मिश्रा, सुनील महेश्वरी, देवनारायण बांधे, धनंजय तिवारी, अजय ठाकुर, दिनेश तिवारी, चंद्रशेखर चक्रधारी, सत्यजीत शेन्डे, राजा तिवारी और अय्यूब बांठिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मुकेश साहू ने किया।

इस दौरान मोहन केशरवानी, शेषनारायण यदु, गौरी भृगु, पुनीत मानिकपुरी, हंसराज हरबंस, बिम्लेश्वरी ध्रुव, पूर्णिमा श्रीवास, दानीभाट, अशोक तिवारी, प्रेमलता दुबे, मोहन निषाद, मनमोहन कुर्रे, सुरेश वाधवानी, निलकंठ ध्रुव, राज ध्रुव, राजेन्द्र वर्मा, हेमीन बाई ध्रुव, सकीना दिव्या, सीता साहू, श्यामसुंदर अवस्थी, ईश्वर साहू, हिरमत बाई साहू, रामू ठाकुर, विजय महिलांगे, शंशाक चौबे, ठाकुर राम साहू, शादाब जलियावाला, ब्रजकिशोर अग्रवाल, नवीन बक्श, सतीश गेन्ड्रे, प्रमिला साहू, कुमारी जांगड़े, सीमा, तीजन, शिवा, मोहन, दिनेश साहू, अभय देवांगन सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed