वर्धा स्लग . . MPSC छात्रों की मांगों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस आक्रामक; वर्धा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अँकर . . वर्धा . . महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में लंबित पड़े विभिन्न मुद्दों को तुरंत हल किया जाए, इस मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार गुट की ओर से वर्धा जिला अध्यक्ष अतुल वांदिले के नेतृत्व में वर्धा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
MPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया, भर्ती में देरी, परीक्षाओं में गड़बड़ी और आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों में बेचैनी बढ़ गई है। विधायक रोहित दादा पवार के नेतृत्व में पुणे में चल रहे छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में वर्धा जिले के छात्रों की मांगों को भी सरकार तक पहुंचाया गया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का इस्तीफा लेकर साफ छवि वाले नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।
परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पेपर लीक और गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े लगभग 70 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।MPSC की परीक्षाएं ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पद्धति से ली जाएं और परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शी व सुरक्षित व्यवस्था बनाई जाए परीक्षा शुल्क का आर्थिक बोझ कम करने के लिए छात्रों को रियायत दी जाए।
6. MPSC परीक्षा और भर्ती का निश्चित टाइम-टेबल घोषित कर अनावश्यक देरी टाली जाए और छात्रों से नियमित संवाद के लिए स्वतंत्र व्यवस्था बनाई जाए।
इस अवसर पर वर्धा जिला अध्यक्ष अतुल वांदिले, प्रदेश महासचिव सुनील राउत, समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट
