स्लग . .वर्धा के देवली की म्हाडा कॉलोनी में फ्रिज फटने से लगी भीषण आग; अग्निशमन दल ने टाला बड़ा हादसा

0
download

वर्धा जिले के देवली से बड़ी खबर

अँकर . . वर्धा के देवली की म्हाडा कॉलोनी में लेंडे सर के घर की पहली मंजिल पर आज दोपहर के समय अचानक फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गयासूचना मिलते ही देवली नगर परिषद के अग्निशमन विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा टीवी, फ्रिज सहित पूरा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
आग के दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए थे। अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर दोनों सिलेंडर बाहर निकाले और एक बड़े हादसे को टाल दिया। साथ ही घर में मौजूद बच्चों की किताबें-कॉपियां भी सुरक्षित बाहर निकाल ली गईं
घटना की जानकारी मिलते ही नगराध्यक्ष किरण ठाकरे ने घटनास्थल का दौरा किया। इस बचाव कार्य में अग्निशमन कर्मचारी अभिषेक काले, अकील फारुकी, आसिफ शेख, अक्षय क्षीरसागर के साथ मंगेश वानखेड़े और भारत फटिंग ने साहस का परिचय दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed