वर्धा: अवैध गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 16.40 लाख का माल जब्त; आरोपी फरार

0
download

वर्धा जिले के हिंगणघाट से बड़ी खबर सामने आ रही है…

अँकर . . वर्धा के हिंगणघाट पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस स्टेशन हिंगणघाट के अधिकारी और कर्मचारी नाइट पेट्रोलिंग पर थे, तभी मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि नागपुर की तरफ से जाम मार्ग होते हुए हिंगणघाट की ओर एक लाल रंग के आयशर ट्रक में गोवंश की अवैध तस्करी हो रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने डी-मार्ट के सामने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद नागपुर की ओर से आ रहा लाल रंग का आयशर ट्रक क्रमांक MH40-CT-7893 आता दिखाई दिया। पुलिस ने हाथ देकर रोकने का इशारा किया तो चालक ने दूर ही गाड़ी रोक दी और मौके से फरार हो गया।
पंचों के सामने गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 22 गोवंश बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। सभी जानवरों को रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक कोंब कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पंचनामा कर सभी जानवरों को जब्त कर लिया।
जब्त माल में 22 गोवंश (कीमत लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये) और आयशर गाड़ी (कीमत 12 लाख रुपये) सहित कुल 16 लाख 40 हजार रुपये का मुद्देमाल शामिल है। फरार आरोपी चालक के खिलाफ प्राणियों के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक, पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत के आदेश पर हिंगणघाट पुलिस के उप-निरीक्षक प्रवीण नगराळे , हवलदार प्रवीण बोधाने, किशोर गाड़ेवार, सिपाही स्वप्निल निकुरे, रोहित साठे और सैनिक सूरज चंदनखेड़े ने की है। मामले की आगे की जांच हिंगणघाट पुलिस कर रही है।

वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed