वर्धा LCB की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार*
वर्धा | पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के आदेश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर केलझर उड़ानपुल बोगदे के नीचे सर्विस रोड पर जाल बिछाकर पुलिस ने एक पल्सर बाइक (MH 40 DD 6222) पर NDPS एक्ट के तहत रेड की।
इस कार्रवाई में आरोपी अजयसिंह उर्फ सुखा किसनसिंह बावरी निवासी केलझर को 1 किलो 23 ग्राम गांजा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह अपने भाई भोलासिंह बावरी के साथ मिलकर गांजा बिक्री का धंधा करता है और माल अपने मामा गगनसिंह दुधानी निवासी रायपुर, हिंगणा नागपुर से लाता है।
पुलिस ने मौके से गांजा, बाइक और मोबाइल सहित कुल 1 लाख 71 हजार 150 रुपये का माल जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ सेलू थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई SP सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर SP सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में LCB के PI विनोद चौधरी, PSI आशीषसिंह ठाकुर, PSI सिंकुमार बानोत और टीम ने की।
