बेरोज़गार युवक-युवतियों के लिए रोज़गार के अवसर लार्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज रूपईडीहा में आयोजित होगा वृहद रोज़गार मेला निजी क्षेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां होंगी शामिल

0
download

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच
(ब्यूरो चीफ: देवेन्द्र प्रताप सिंह)
​08 अक्टूबर को बेरोज़गार युवक-युवतियों के लिए रोज़गार के अवसर
लार्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज रूपईडीहा में आयोजित होगा वृहद रोज़गार मेला
निजी क्षेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां होंगी शामिल
​बहराइच, 06 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लार्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 08 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से लार्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज, रूपईडीहा के परिसर में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
​यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 20 से अधिक कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रूप से अमेजन वेयर हाउस, फ्लिपकार्ट, स्वीगी इन्स्टामार्ट, जोमैटो वेयर हाउस, ब्लिंकिट वेयर हाउस, एम.एस. सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इंटरप्राइज (प्रोडक्शन ट्रेनी), ब्राइट फ्यूचर हर्बल एण्ड आर्गेनिक आयुर्वेदिक प्रा.लि. (सेल्स एग्जीक्यूटिव), यूनाइटेड यंग्स इण्डिया, पशुपति बायोटेक्नोलॉजी प्रा.लि., पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि., भारतीय जीवन बीमा निगम, जय भारत मारुति, विप्रो इन्फो मीडिया प्रा.लि., टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी, इमजिसरा मॉलिक्यूल्स तथा सुरक्षा क्षेत्र की एस.आई.एस. कंपनी सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं।
​श्री कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षित आदि योग्यताधारी इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी अभ्यर्थी पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed