वर्धा में दिव्यांग सशक्तिकरण को लेकर विशेष बैठक

0
download

वर्धा : वर्धा जिले के अल्लीपुर में दिव्यांग कल्याण व पुनर्वसन समिति द्वारा दिव्यांगजनों के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजय जाधव, थानेदार संगीता हेलोंडे, पूर्व सरपंच नितीन चंदनखेडे, डॉ. तेजस्विनी गुजर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
थानेदार संगीता हेलोंडे ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि खुद को कमजोर न समझें, जबकि जिलाध्यक्ष संजय जाधव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed